ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 11 मार्च,डिण्डोरी जिले के समनापुर में शासन की महत्वाकांक्षी पहल संकल्प से समाधान अभियान के तहत क्लस्टर स्तरीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।
शिविर में राजस्व, पंचायत, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एक ही मंच पर कई विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। मौके पर ही अनेक आवेदनों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को तय समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश अधिकारियों द्वारा दिए गए।
ग्रामीणों ने जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा जल एवं विद्युत से जुड़ी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए, उनको तुरंत संज्ञान में लिया गया
कार्यक्रम में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने पहुंची ,ओर हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया वही उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को सुना और जल्द ही संबंधित विभाग को समाधान करने को कहा,
कार्यक्रम में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया डिंडोरी सहित जनपद पंचायत अध्यक्ष पंवती कुशराम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज जैन,और जप्रतिनिधि सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे l

