शहपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मीशा बंदी ने लगाए गंभीर आरोप ताम्रपत्र वापस करते हुए, कलेक्टर के सामने रो पड़े मीशा बंदी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शहपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मीशा बंदी ने लगाए गंभीर आरोप ताम्रपत्र वापस करते हुए, कलेक्टर के सामने रो पड़े मीशा बंदी

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 17 मार्च, जिले के शहपुरा भाजपा मंडल के अध्यक्ष के खिलाफ मीशा बंदी जय नारायण साहू ने जमीन पर कब्जा मारपीट अपमानित कर गरिमा को ठेस पहुंचाने ने का गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार दोपहर 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई। दरअसल मीशा बंदी जय नारायण साहू ने कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया से अपनी व्यथा बताते हुए उचित सम्मान न मिलने पर सम्मान चिन्ह  ताम्रपत्र प्रशासन को लौटने का निर्णय लिया । गौरतलब है कि कलेक्टर ने मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया

 


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।