राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 27 मार्च,शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में 9 दिन तक नवरात्रि के उपरांत माता के जवारे का विसर्जन बड़े ही भक्ति भाव से विसर्जन किए गए। शुक्रवार को बाजे गाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर स्थानीय नदी तालाब में जवारे का विसर्जन किया गया एवं प्रतिवर्ष अनुसार मानिकपुर के दुर्गा मंदिर व खेरमाता मंदिर मैं चैत्र नवरात्र पर पूरे विधि विधान के साथ कलश स्थापित किए गए थे। जहां पर शुक्रवार को चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन मां दुर्गा के नो स्वरूप मां का विशेष श्रृंगार कर पूजा अर्चना की गई है इसके पश्चात महिलाओं को क्रमवृद्ध तरीके से बैठाया गया और कलश महिलाओं को वितरित किया गया व उपरांत महिलाएं सिर पर कलश धारण किए चल रही थी वही जोत जवारे विसर्जन में भक्ति भाव का उल्लास छाया रहा इससे पूर्व महिलाओं ने कलश के साथ दुर्गा मंदिर और फिर माता मंदिर का भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान श्रद्धालु जय जय श्री राम ग्रामीणों में सदभावना हों विश्व का कल्याण हो आदि जयकारे से क्षेत्र में गुंजायमान हो उठा।

