कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, होटल-ढाबों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, होटल-ढाबों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 13 मार्च,कलेक्टर मैडम द्वारा जिलेमें  घरेलू उपभोक्ताओं को  गैस सिलेंडर की  आपूर्ति सुनिश्चित करवाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है इसके लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों को होटल एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे दिनांक 13/3/2026 को सहायक आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी द्वारा नगर शाहपुरा  के कई होटल तथा ढाबों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें जबलपुर रोड स्थित कान्हा भोजनालय में दो घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग होना  पाए जाने परतत्काल मौके पर जप्त कर लिया गया इसी प्रकार शाहपुरा की यादव ढाबा में भी एक घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग होना पाए जाने पर उसे भी जप्त किया गया घरेलू गैस सिलेंडर का इस प्रकार होटल में व्यवसायिक उपयोग अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध होने के कारण प्रकरण दर्ज किया गया है कार्रवाई से पूरे नगर के होटल संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।