नगर परिषद की लापरवाही तालाब के भीतर डाली गई सीवर लाइन पर उठे सवाल, कलेक्टर सख्त, सीएमओ को कारण बताओ नोटिस - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नगर परिषद की लापरवाही तालाब के भीतर डाली गई सीवर लाइन पर उठे सवाल, कलेक्टर सख्त, सीएमओ को कारण बताओ नोटिस

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 13 मार्च, नगर परिषद डिंडौरी में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत किए जा रहे सीवर लाइन एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण कार्य से संबंधित शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा संभावित लीकेज के कारण तालाब के पानी के प्रदूषित होने की आशंका के मामले में कलेक्टर द्वारा जांच के निर्देश दिए गए हैं।

             प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी डिंडौरी स्थित डेम/तालाब के भीतर से सीवर लाइन डाली गई है, जिसमें कुछ स्थानों पर संभावित लीकेज की आशंका व्यक्त की गई है। इससे तालाब के पानी के प्रदूषित होने की संभावना को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता व्यक्त की गई थी।

            मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा वास्तविक स्थिति की जांच के लिए एक जांच दल गठित किया गया है। जांच दल को आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद डिंडौरी को निर्देशित किया गया था। इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर द्वारा 25 फरवरी 2026 को आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को जांच में सहयोग करने तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।

             निर्धारित समय-सीमा के बावजूद नगर परिषद द्वारा अपेक्षित जानकारी एवं अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद डिंडौरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।