सूचना का अधिकार अधिनियम विषयक दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सूचना का अधिकार अधिनियम विषयक दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ


 आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 13 मार्च,राज्य शासन के निर्देशानुसार आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल द्वारा संचालित तथा भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 विषयक दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन आज जनपद पंचायत डिंडोरी के सभागार में किया गया।

       प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विभागों में पदस्थ लोक सूचना अधिकारी, सहायक लोक सूचना अधिकारी एवं कर्मचारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम से संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर के रूप में एसडीएम बजाग  रामबाबू देवांगन द्वारा प्रदान किया गया।

      प्रशिक्षण के प्रथम बैच में कुल 72 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान सूचना के अधिकार से संबंधित प्रक्रियाओं, समय-सीमा, दायित्वों तथा आवेदनों के निराकरण की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

        कार्यक्रम में जनपद पंचायत डिंडोरी के सीईओ  प्रमोद कुमार ओझा, एसडीओ फॉरेस्ट  सुरेंद्र जाटव सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सक्षम बनाना है।

 


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।