भानपुर पेट्रोल पंप में खड़े ट्रक से डीजल चोरी, CCTV में कैद वारदात - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भानपुर पेट्रोल पंप में खड़े ट्रक से डीजल चोरी, CCTV में कैद वारदात

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
 आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 1 मार्च,डिंडोरी जिले में डीजल चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है।समनापुर थाना क्षेत्र के भानपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप में खड़े ट्रक से डीजल चोरी की वारदात सामने आई है।यह पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस घटना के बाद ट्रक मालिकों और पेट्रोल पंप संचालकों में दहशत का माहौल है।

आखिर कब तक पुलिस इस गैंग तक पहुंचेगी?

भानपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप में खड़े ट्रक से अज्ञात बदमाशों ने देर रात डीजल चोरी कर लिया।सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

घटना समनापुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, ट्रक मालिक के कहने पर ड्राइवर ने समनापुर थाने में सूचना दे दी है।गौरतलब है कि इससे पहले शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित अवधिया पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रक से भी डीजल चोरी की घटना हो चुकी है।लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र के ट्रक मालिकों और पेट्रोल पंप संचालकों में भय का माहौल है।अब देखना होगा कि समनापुर पुलिस इस डीजल चोर गैंग को कब तक पकड़ पाती है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।