"ऑपरेशन मुस्कान" के तहत 03 वर्ष से गुम नाबालिग बालिका को जम्मू-कश्मीर से सकुशल किया गया दस्तयाब - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

"ऑपरेशन मुस्कान" के तहत 03 वर्ष से गुम नाबालिग बालिका को जम्मू-कश्मीर से सकुशल किया गया दस्तयाब


 आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 15 अप्रैल,डिण्डौरी पुलिस द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं की तलाश हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेश स्तरीय अभियान "ऑपरेशन मुस्कान" के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

थाना कोतवाली डिण्डौरी में दर्ज अपराध क्रमांक 87/2023, धारा 363 भादवि के लगभग 03 वर्ष पुराने गुमशुदगी प्रकरण में थाना पुलिस द्वारा सुनियोजित रणनीति एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा नाबालिग बालिका को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप जम्मू-कश्मीर राज्य के जिला कठुआ अंतर्गत राजबाग थाना क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब किया गया।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमती वाहनी सिंह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमित वर्मा के पर्यवेक्षण एवं एसडीओपी डिण्डौरी  सतीश द्विवेदी के निर्देशन में संपन्न हुई। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित बरामद किया।

उक्त सफलता लंबे समय से लंबित प्रकरण के निराकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत डिण्डौरी पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की निरंतर तलाश कर उन्हें सकुशल परिजनों से मिलाने का कार्य किया जा रहा है।

इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, सहायक उप निरीक्षक मुकेश बैरागी, सहायक उप निरीक्षक शेख सिराज, आरक्षक विनोद माहौर , प्रआर. मुकेश प्रधान एवं आर. जगदीश की विशेष भूमिका रही ।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।