आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 5 अप्रैल,माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 से पहले जारी कर सकता है, जिसमें 7 से 12 अप्रैल के बीच की संभावना मजबूत है। विभागीय सूत्रों के अनुसार सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और त्रुटिरहित परिणाम समय पर जारी करने का प्रयास चल रहा है। लगभग 16-18 लाख छात्रों का परिणाम mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर उपलब्ध होगा।
बताया जा रहा है कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब केवल तकनीकी और औपचारिक प्रक्रियाएं शेष हैं। बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए पोर्टल को भी अपडेट किया जा रहा है, ताकि एक साथ लाखों छात्र बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम देख सकें।
रिजल्ट जारी होने पर रोल नंबर डालकर आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें। SMS सुविधा के लिए MPBSE10 (या 12) स्पेस रोल नंबर भेजें 56263 पर। MPBSE मोबाइल ऐप से भी स्कोरकार्ड देखा जा सकेगा।

