कलेक्टर ने पहले की नर्मदा सफाई ,फिर नगर के सब्जी मंडी ,गल्ला गोदाम का किया निरीक्षण,बोली नालों से अतिक्रमण हटवाए,व्यवस्थित दिखे नगर - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कलेक्टर ने पहले की नर्मदा सफाई ,फिर नगर के सब्जी मंडी ,गल्ला गोदाम का किया निरीक्षण,बोली नालों से अतिक्रमण हटवाए,व्यवस्थित दिखे नगर

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
 आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 5 अप्रैल,डिंडोरी में रविवार को कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया राजस्व अधिकारी ,कर्मचारी और नपा अमले के साथ सुबह नर्मदा घाट पर सफाई करने पहुंची।नगर में पैदल बस स्टैंड,सब्जी मंडी,गल्ला गोदाम स्थल का निरीक्षण किया।नपा को नाले से अतिक्रमण हटवाने, मीट की दुकानों और सड़क किनारे सब्जी दुकानों वालों को शिफ्ट करवाने के निर्देश दिए।

नर्मदा सफाई अभियान में जनसहभागिता जरूरी

वर्ष 2023,से हर रविवार नर्मदा सफाई करने वाले दिव्यांग शिक्षक शहिद खान का कहना है कि 11नवंबर 2023से लगातार 24 सेवादार नर्मदा के चिन्हित घाटों में सफाई अभियान चला रहे है।अब तक प्रशासन भी इस अभियान मद में शामिल हो गया है।घाटों का निर्माण हो रहा है।वृक्षारोपण भी कराया जा रहा है।हम सभी ने मां नर्मदा को स्वच्छ बनाने और उसकी अविरल धारा प्रवाहित हो उसके लिए संकल्पित है।यह सब जनसहभागिता से ही संभव है।लोग अब अभियान से जुड़ भी रहे है।कलेक्टर ने मैया अभियान के सेवादारों के कार्यों की तारीफ की।बोली इन्हीं से प्रेरित होकर आज सफाई अभियान का हिस्सा बने है।

अधिकारियों के साथ देखा अतिक्रमण,बोली सब व्यवस्थित करें 

सफाई अभियान के बाद कलेक्टर नर्मदा में मिलने वाले नाले के ऊपर अतिक्रमण हटाने, बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने  सब्जी मार्केट को व्यवस्थित करने, मीट मार्केट को शिफ्ट करने,गल्ला गोदाम की जमीन पर एक सफ्ताह में चौपाटी शिफ्ट करने के निर्देश नपा को दिए है।कलेक्टर के साथ अपर कलेक्टर जे पी यादव, एस डी एम राम बाबू देवांगन,सी एम ओ अमित तिवारी,जन अभियान परिषद जिला समन्वयक धर्मेंद्र चौहान,जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार सहित सदस्य मौजूद रहे।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।