ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 10 अप्रैल,जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मस्जिद मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 4 में घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बोलेरो कार में रखी 12 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की मात्रा 101 लीटर से अधिक बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी शराब की अवैध रूप से परिवहन कर रहा था। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की योजना थी।

