डिंडोरी में बड़ा हादसा टला: डीजे पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 20-25 लोग सवार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडोरी में बड़ा हादसा टला: डीजे पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 20-25 लोग सवार


 गोरे हनुमंत की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 23 अप्रैल,कोतवाली अंतर्गत एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शंभू डीजे, गोरखपुर-करंजिया का पिकअप वाहन बारात से लौटते समय अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि वाहन में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीजे पिकअप वाहन ग्राम हर्रा टोला में बारात कार्यक्रम संपन्न कर शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे वापस लौट रहा था। वाहन में पूरा डीजे सिस्टम और लगभग 20 से 25 लोग सवार थे।

मुसर घाट में ढलान उतरते समय अचानक वाहन मोड़ पर अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि पिकअप के ब्रेक फेल हो गए थे, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित वाहन खाई की ओर बढ़ा और आगे के दोनों पहिए खाई की तरफ चले गए।

गनीमत रही कि पिकअप वाहन सामने मौजूद झाड़ियों और पेड़ से टकराकर रुक गया। यदि वाहन खाई में गिर जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन सभी सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल घटना के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर ब्रेक फेल होना वजह माना जा रहा है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।