आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 6 अप्रैल,अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा ने मेहदवानी दौरे के दौरान अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर सहित कुल तीन वाहनों को जब्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक MP 51 ZD 3484 को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा। मौके पर पंचनामा तैयार कर ट्रैक्टर को थाना मेहंदवानी में खड़ा कराया गया।
इसके साथ ही मेहदवानी मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित करने पर भी प्रशासन ने सख्ती दिखाई। ओम शांति ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP 52 P 0144 और एक तूफान वाहन द्वारा मार्ग अवरुद्ध करने पर दोनों वाहनों को भी जब्त कर थाना मेहंदवानी में खड़ा कराया गया।एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने बताया कि मेहदवानी मुख्यालय में अवैध टैक्सियों और बसों द्वारा लगातार मार्ग अवरोध की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध परिवहन और यातायात अव्यवस्था पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।


