गर्मी बढ़ी, पानी पर संकट गहराया: आधी रात से लगती कतारें, ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में अनोखा प्रदर्शन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

गर्मी बढ़ी, पानी पर संकट गहराया: आधी रात से लगती कतारें, ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में अनोखा प्रदर्शन

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 7 अप्रैल,जिले में गर्मी का असर बढ़ते ही जल संकट गहराने लगा है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों को पीने के पानी के लिए आधी रात में उठकर मशक्कत करनी पड़ रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

विकासखंड मेहदवानी की ग्राम पंचायत जड़गुड़ा से आए ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर खाली बर्तन लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बताया कि गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत है।

ग्रामीणों के अनुसार, उन्हें रात के समय ही पानी के लिए लाइन लगानी पड़ती है।कुओं में कई बार घंटों इंतजार के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता, और जो पानी मिलता है वह भी साफ नहीं होता। मजबूरी में लोग नाले का सहारा ले रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उनके गांव में अब तक नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द गांव में पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए और नल-जल योजना को लागू किया जाए, ताकि उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।