क्रेशर में अवैध ब्लास्टिंग से जल स्रोतों में पड़ रहा है विपरीत असर ,रॉयल्टी घोटाला उजागर, खदान एक जगह, परिवहन दूसरी जगह से:— जनसुनवाई मे हुई शिकायत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

क्रेशर में अवैध ब्लास्टिंग से जल स्रोतों में पड़ रहा है विपरीत असर ,रॉयल्टी घोटाला उजागर, खदान एक जगह, परिवहन दूसरी जगह से:— जनसुनवाई मे हुई शिकायत


 आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 7 अप्रैल,जनपद क्षेत्र शहपुरा अन्यर्गत   शक्ति भगदू शहपुरा में शारदा राय के नाम से  2.840 हे0 पत्थर की खदान स्वीकृत है, वास्तव में शारदा राय द्वारा ई.टी.पी रॉयल्टी के साथ जानबुझ कर जगह खदान ग्राम शक्ति भगदू की जगह बाका चंदिया शहडोल लिखकर गिट्टी की रायल्टी में रेत परिवहन किया जा रहा है जिससे सरकार को करोड़ो की आर्थिक क्षति पहुंच रही है। तथा शक्ति भगदू पर खदान में तय मानक से अधिक खुदाई कराई गई है, तथा अवैध ब्लास्टिंग के कारण सभी जल स्त्रोत सूख गये हैं जिससे पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है. पहले की गई शिकायत पर खनिज विभाग द्वारा इनके केशर को सील नहीं किया गया है परन्तु अधिकारियों के सांठ गांठ के चलते इन पर आज दिनांक तक कोई भी अवैध उत्खनन का प्रकरण नहीं बनाया गया जो कि अधिकारियों की उदासीनता का संकेत है तथा उनका सह शारदा राय को मिल रहा है जिसके चलते वह अवैध उत्खनन तथा गिट्टी की रायल्टी में रेत का अवैध परिवहन कर रहा है। पूर्व में भी तत्कालीन एस.डी.एम. काजल जावला द्वारा प्रकरण बनाया गया था पर कोई कार्यवाही नहीं की गई थी।

तथा ग्राम शहपुरा निवास रोड में भी शारदा राय द्वारा ख.नं. 790/2/1, 790/3/1, मे भण्डारण की अनुमति में अवैध मुरुम पत्थर उत्खनन किया गया है। उक्त शिकायत शहपुरा निवासी आशीष गोस्वामी के द्वारा की गई है


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।