आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 26 मई,कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में कुल 61 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने पेयजल संकट, अधूरे निर्माण कार्य, लंबित भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना, आर्थिक सहायता, रोजगार सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
विकासखंड समनापुर के ग्राम साल्हेघोरी के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में पहुंचकर नलजल योजना का कार्य अपूर्ण होने की शिकायत की। उन्होंने जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति की मांग किए हैं जिस पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने पीएचई विभाग के अधिकारियों को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी औरई रोड डिंडौरी में निर्माणाधीन आवास निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने ठेकेदार के विरूद्ध मजदूरी भुगतान न करने की शिकायत किए हैं। कलेक्टर ने सीएमओ नगर परिषद डिंडौरी को शिकायत की जांच कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
विकासखंड शहपुरा के ग्राम करौंदी निवासी श्री बसंत बनवासी ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना तहत आवास स्वीकृत हुआ है जिसकी तीन किस्तें प्राप्त हो चुकीं है लगभग डेढ़ साल से आवास की चौथी अप्राप्त है उन्होंने आवास की चौथी किस्त दिलाए जाने की मांग की है। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारी को समस्या की जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर वैद्यनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

