आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 5 मई, जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रत्ना गांव के पास तेज रफ्तार कार और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही गाड़ासरई थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।


