पेड़ की छांव में जनसुनवाई: चांड़ा गांव में कलेक्टर ने सुनी बैगा आदिवासियों की समस्याएं - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पेड़ की छांव में जनसुनवाई: चांड़ा गांव में कलेक्टर ने सुनी बैगा आदिवासियों की समस्याएं


 आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 5 मई,छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से लगे डिंडोरी जिले के बैगा बाहुल्य प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम चांड़ा में आज कलेक्टर ने अनोखे अंदाज़ में जनसुनवाई की। गांव में पेड़ की छांव के नीचे बैठकर कलेक्टर ने सीधे बैगा आदिवासियों की समस्याएं सुनीं।इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्याएं—जैसे सड़क, पेयजल, राशन और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी परेशानियां—कलेक्टर के सामने रखीं। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदिवासी क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे आयोजित इस जनसुनवाई की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार उनकी समस्याएं इतने करीब से सुनी गईं, जिससे उन्हें समाधान की उम्मीद जगी है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।