डिंडोरी वनमंडल में अचानकमार टाइगर रिजर्व की बुजुर्ग बाघिन की दस्तक, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडोरी वनमंडल में अचानकमार टाइगर रिजर्व की बुजुर्ग बाघिन की दस्तक, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी


 आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 8 मई,छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व की एक बुजुर्ग बाघिन इन दिनों डिंडोरी वनमंडल के पूर्व करंजिया परिक्षेत्र में विचरण करती हुई देखी जा रही है। वन विभाग द्वारा जंगलों में लगाए गए ट्रैप कैमरों में बाघिन की मौजूदगी दर्ज की गई है, जिसके बाद विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

जानकारी के अनुसार, उप संचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व से हुई चर्चा में पुष्टि हुई है कि यह बाघिन अचानकमार टाइगर रिजर्व की ही है और उसकी उम्र लगभग 17 वर्ष बताई गई है। इसे रिजर्व की सबसे बुजुर्ग बाघिनों में माना जा रहा है।

सामान्य वनमंडल डिंडोरी के वनमंडलाधिकारी ने जिलेवासियों, विशेष रूप से पूर्व करंजिया क्षेत्र के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जंगल जाते समय लोग अकेले न जाएं और मवेशियों को चराने या जंगल ले जाते समय दो-तीन लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर जाएं।

वन विभाग लगातार बाघिन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन अमले को देने की अपील की गई है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।