राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 8 मई, भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर की मासिक कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व
में आयोजित की गई।बैठक में जिले से ओ बी सी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शुशील राय, एस सी मोर्चा के जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, जिला महामंत्री सुधीर दत्त तिवारी, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष महेश धुमकेती विशेष रूप से उपस्थित रहे। सर्व प्रथम भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र का तिलक वंदन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया,उपस्थित पदाधिकारीयों का पुष्पमाला से स्वागत कर तिलक वंदन लगा कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में मंडल के प्रभारी महेश धूमकेती द्वारा बताया गया कि अब से प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख के बीच में प्रत्येक मंडल में मासिक बैठक करना अनिवार्य कर दिया गया है,एवं 23 से 30 तारीख के बीच में शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर की बैठक अनिवार्य कर दिया गया है!शक्ति केन्द्र में बैठक करके संगठन को और भाी मजबूत और सक्रिय बनाए जाने के बारे में वरिष्ठ जनों ने मार्गदर्शन दिया। साथ ही मंडल की मासिक बैठक में सभी पदाधिकारीयों से अनिवार्य रुप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया। बूथ स्तर पर भी बैठकें आयोजित की जायेंगी उनके संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंडल शाहपुर के महामंत्री राजेश ठाकुर के द्वारा सफल मंच संचालन किया गया बैठक के अंत में रविदत्त राय ने बैठक को सफल बनाने के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। बैठक में शाहपुर मंडल से मंडल उपाध्यक्ष रघुवीर ठाकुर भारत झरिया, ललिता मरावी महामंत्री बलवंत कुशराम, मंत्री केहरलाल यादव, कामता बरकड़े, उषा मरावी सुभद्रा यादव कार्यालय मंत्री संजू झरिया आईटी सेल प्रभारी ईश्वर दुबे छोटा महाराज शक्ति केंद्र प्रभारी गणेश चौबे,नीरज राजक उपस्थित रहे।

