जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में गांव: पानी का संकट बढ़ा: 15 दिनों से परेशान बराटोला के लोग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में गांव: पानी का संकट बढ़ा: 15 दिनों से परेशान बराटोला के लोग

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 24 जून,खाम्ही गांव के बराटोला के ग्रामीण पिछले 15 दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

खाम्ही गांव के बराटोला में पिछले 15 दिनों से बिजली गुल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है। बिजली न होने के कारण घरों में लगे पंखे, कूलर, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं।

बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर पेयजल व्यवस्था पर पड़ रहा है। मोटर और पंप नहीं चलने से लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग पिछले 15 दिनों से अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाल की जाए।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।