जनसुनवाई में पहुंचे 71 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित जांच और निराकरण के निर्देश - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जनसुनवाई में पहुंचे 71 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित जांच और निराकरण के निर्देश

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 23 जून,कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले ग्रमीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 71 आवेदन प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

          जनसुनवाई में अनाथ बच्चों के आधार कार्ड बनवाने, शासकीय  प्रधानमंत्री आवास योजना की शेष राशि दिलाने, खेतों के पानी निकासी मार्ग बहाल कराने, किसान क्रेडिट कार्ड ऋण े, पेयजल उपलब्ध करानेर्, तथा भूमि विवादों सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

        ग्राम शाहपुर निवासी दुर्गा नामदेव ने अपने संरक्षण में रह रहे वेसहारा बच्चों शौर्य एवं अष्टिका के आधार कार्ड बनवाने और उन्हें शिक्षा से जोड़ने हेतु सहायता की मांग रखी। 

           नगर परिषद डिंडौरी क्षेत्र की एक हितग्राही ने प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृत शेष राशि नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। ग्राम भाजीटोला माल निवासी बिहारी सिंह ने खेत के पानी निकासी मार्ग को पड़ोसी किसानों द्वारा अवरुद्ध किए जाने की शिकायत करते हुए मार्ग बहाल कराने की मांग की।

           जनसुनवाई में किसान राधेश्याम पाराशर ने किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की पूर्ण अदायगी के बाद भी ब्याज राशि मांगे जाने की शिकायत की। वहीं ग्राम बसनिया निवासी 70 वर्षीय खेमलाल  ने अपनी भैंस चोरी कर बेच दिए जाने की शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की।   उन्होंने बताया कि ग्राम भवरखंडी निवासी एक व्यक्ति भैंस को चराने के बहाने घर से ले गया और बाद में बेच दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि भैंस वापस मांगने पर धमकी देता हैं  कलेक्टर नेे समस्या को गंभीरता से  लेते हुए संबधित तहसीलदार को जांच कर त्वरित निराकरण निर्देश दिए। साथ ही खेमलाल वृध्द होने के नाते चलने फिरने में समस्या आ रही जिस पर कलेक्टर ने सामजिक विभाग से सहारे हेतु चलने के छढी दी।

           ग्राम पंचायत पलकी के ग्रामीणों ने क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट से अवगत कराते हुए नए हैंडपंप स्थापना एवं बंद पड़ी नल-जल योजना को पुनः चालू कराने की मांग की वही पर कलेक्टर ने पेयजल उपलब्ध कराने अधिकारी त्वरित निराकरण को निर्देश दिए। 

           आवेदक फूलिया बाई, हरवंश लाल, जयवंती और देववंती ने आरोप लगाया कि उनकी पैतृक भूमि को हड़पने की नीयत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से पंजीयन कराया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही फूलबाई लकवा की शिकायत होने पर चलने फिरने पर समस्या  आती है कलेक्टर ने सामजिक विभाग से वॉकर,चलने की छडी पाकर फूलबाई के चहरे पर मुस्कान दिखी।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने भी आवेदकों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत  दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर  जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।