महाराष्ट्र में काम कराने के बाद मजदूरी न मिलने का आरोप, श्रम अधिकारी से शिकायत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

महाराष्ट्र में काम कराने के बाद मजदूरी न मिलने का आरोप, श्रम अधिकारी से शिकायत

ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 19 जून,जिले के विचारपुर क्षेत्र के कुछ मजदूरों ने आरोप लगाया है कि उन्हें काम के लिए महाराष्ट्र ले जाया गया, जहां उनसे करीब दो माह तक मजदूरी कराई गई, लेकिन अब तक उनकी मेहनताना राशि का भुगतान नहीं किया गया। मजदूरों का कहना है कि बार-बार मांग करने के बावजूद उन्हें उनकी मजदूरी नहीं मिली, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मजदूरों के अनुसार, मजदूरी नहीं मिलने के कारण परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार लोगों से कई बार भुगतान की मांग की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

इस संबंध में मजदूरों ने श्रम विभाग पहुंचकर श्रम अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए बकाया मजदूरी दिलाने की मांग की है। मजदूरों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।

श्रम अधिकारी ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मजदूरों को उम्मीद है कि जांच पूरी होने के बाद उन्हें उनकी बकाया मजदूरी का भुगतान कराया जाएगा।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।