तीन माह से बंद नल-जल योजना, पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

तीन माह से बंद नल-जल योजना, पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

कनईसांगवा तिराहे पर चक्का जाम, अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 19 जून,जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत कनईसांगवा में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह डिंडौरी-अमरकंटक हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले तीन माह से नल-जल योजना बंद पड़ी है, जिससे उन्हें पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को आसपास के गांवों से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पंचायत और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण खाली बर्तन लेकर घरों से निकले और डिंडौरी-अमरकंटक मार्ग पर ग्राम कनईसांगवा तिराहे में चक्का जाम कर दिया।

चक्का जाम की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, यातायात अमला तथा नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा।

पेयजल समस्या को देखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ग्रीष्मकाल के दौरान क्षेत्र के हैंडपंपों का जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। साथ ही नल-जल योजना में कुछ तकनीकी कमियां सामने आई थीं, जिनके सुधार के लिए ग्राम पंचायत को तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार नए नलकूप खनन के लिए स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पेयजल व्यवस्था सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों द्वारा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हो सका।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे फिर से आंदोलन करने को मजबूर 


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।