पहली मानसूनी बारिश ने खोली नगर पंचायत की तैयारियों की पोल, शहर में जगह-जगह जलभराव - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पहली मानसूनी बारिश ने खोली नगर पंचायत की तैयारियों की पोल, शहर में जगह-जगह जलभराव


 आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 30 जून,मंगलवार दोपहर करीब ढाई घंटे तक हुई मानसून की पहली तेज बारिश ने जिला मुख्यालय की सफाई व्यवस्था और जल निकासी तंत्र की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। बारिश के दौरान शहर के कई मोहल्लों, कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर घुटनों तक पानी भर गया, जबकि कुछ घरों और दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की जा रही थी, लेकिन नगर पंचायत द्वारा इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसका खामियाजा पहली ही बारिश में शहरवासियों को भुगतना पड़ा।


वार्ड क्रमांक 8 में एक किराना दुकान में पानी भर जाने से दुकानदार को आर्थिक नुकसान हुआ। वहीं शहर की कई कॉलोनियों और मोहल्लों में जलभराव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित रहा।


अवंति बाई चौक स्थित मुख्य मार्ग भी जलमग्न हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं और नालियां ओवरफ्लो होती रहीं। कुछ इलाकों में घरों के सामने खड़े वाहन के पहिये पूरी तरह पानी में डूब गए।


पहली ही बारिश में सामने आई इन समस्याओं ने नगर पंचायत की मानसून पूर्व तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।