राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 22 जून, शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलकी रोड तिराहा में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक की मदद के लिए रिपोर्टर नीरज रजक ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल अपने निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। समय रहते उपचार मिल सके, इसके लिए नीरज रजक ने बिना देर किए अपने निजी वाहन से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में इस तरह की मदद समाज के लिए प्रेरणादायक है। समय पर अस्पताल पहुंचने से घायल युवक को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

