ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 25 जून,डिंडोरी वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल डिंडोरी अशोक कुमार सोलंकी एवं उप वनमंडल अधिकारी गाड़ासरई सुरेन्द्र सिंह जाटव के मार्गदर्शन में एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण समनापुर रेवा सिंह परस्ते के निर्देशन में वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर सामान्य के अन्तर्गत गश्ती के दौरान बीट रंजरा के वन कक्ष क्रमांक 580 आर.एफ. में अवैध अतिक्रमण क्षेत्र की जुताई करते हुये एक जोनडियर ट्रेक्टर मय कल्टीवेटर सहित वन कर्मचारियों के द्वारा पकड़कर जप्त किया गया। अधिकारी ने बताया कि अवैध अतिक्रमण क्षेत्र की जुताई किया जा रहा था। जिसकी जप्ती की कार्यवाही में वन कर्मचारी राजेन्द्र सिंह मार्को कार्यवाहक उप वनक्षेत्रपाल राजीव कुमार धुर्वे कार्यवाहक वनपाल, अजय कुमार तेकाम कार्यवाहक वनपाल, महेन्द्र सिंह पाटले वनरक्षक, फागू लाल कनोजे वनरक्षक, अजय कुमार चौकसे वनरक्षक, अनुरंजन पन्द्राम वनरक्षक, विपिन कुमार उईके वनरक्षक, सुभाष कुमार पट्टा सुरक्षा श्रमिक, राकेश कुमार तेकाम वाहन चालक का विशेष योगदान रहा।
भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) (ज), एवं धारा 52 में राजसात कार्यवाही
आरोपी वाहन मालिक 1. सूरज सिंह पिता भदुआ प्रसाद डहरिया जाति सतनामी उम्र 24 वर्ष निवासी, अमलीडीह, थाना पास्टरपुर, जिला मुर्गेली (छ.ग.)
आरोपी वाहन चालक 1. जयसिंह पिता रमेश कुमार जाति बैगा उम्र 17 वर्ष 11 माह निवासी वन ग्राम रंजरा पोस्ट ऑफिस जाड़ासुरंग, थाना समनापुर जिला डिण्डौरी (म.प्र.)
आरोपी 2. ओमकार पिता संतोष जाति बैगा उम्र 23 वर्ष निवासी वन ग्राम रंजरा पोस्ट ऑफिस जाड़ासुरंग, थाना समनापुर जिला डिण्डौरी (म.प्र.)
आरोपी 3. रमेश कुमार पिता खेदू सिंह जाति बैगा उम्र 36 वर्ष निवासी वन ग्राम रंजरा पोस्ट ऑफिस जाड़ासुरंग, थाना समनापुर जिला डिण्डौरी (म.प्र.)

