गुम हुआ मोबाइल अब मिल सकता है, डिंडौरी पुलिस की तकनीकी कार्रवाई रंग लाई, 271 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

गुम हुआ मोबाइल अब मिल सकता है, डिंडौरी पुलिस की तकनीकी कार्रवाई रंग लाई, 271 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए


 आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 16 जुलाई, डिण्डौरी पुलिस ने साइबर टीम एवं जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा पुलिस स्टाफ की मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता के बल पर 271 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹48,78,000/- (अड़तालीस लाख अठहत्तर हजार रुपये) आंकी गई है।

  यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी  आशीष खरे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा धमेन्‍द्र सिंह तथा समस्‍त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में की गई। इस दौरान साइबर सेल एवं थाना स्तर की टीमों ने मोबाइल ट्रैकिंग तकनीक, IMEI ट्रेसिंग तथा डिजिटल निगरानी का उपयोग कर मोबाइल फोन रिकवर किए। जिसमें थाना कोतवाली डिण्डौरी से 45, शहपुरा से 73, समनापुर से 61, गाडासरई से 18, मेहंदवानी से 19, करंजिया से 14, शाहपुर से 11 एवं बजाग से 30, मोबाइल की रिकवरी की गई है।

  गुम मोबाइल मिलने पर आमजन के चेहरों पर खुशी झलक उठी और लोगों ने डिण्डौरी पुलिस के इस सराहनीय प्रयास की हृदय से प्रशंसा की। वर्ष 2024 से अब तक डिण्डौरी पुलिस द्वारा कुल लगभग 1544 गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कीमत लगभग दो करोड़ सतहत्तर लाख बानवे हजार रुपये  आंकी गई है, जो जिले के नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत और भरोसे का विषय है। 

विशेष भूमिकाः समस्त थाना/चौकी की प्रभारी एवं मुख्यतः तकनीकी साधानों का कुशलता पूर्वक प्रयोग करते हुये मोबाइल फोन की सफल बरामदगी करने में मुकेश प्रधान, पंकज कुशराम, श्याम तिवारी, जगदीश प्रसाद, राम सिंह, सुनील पट्टा, गोविन्द चौरे, रामनंदन सनोडिया, आर  शिवपाल, आर. रविन्द्र कुम्हरे,  महेन्द्र धुर्वे, मआर पल्‍लवी, नीतू वर्मा   की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।  

 डिण्डौरी पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाता है तो तुरंत नजदीकी थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन में सूचना दें, ताकि शीघ्र कार्यवाही की जा सके।

"डिण्डौरी पुलिस – जनता की सुरक्षा और विश्वास के लिए सदैव तत्पर"

 गुम हुए मोबाइल मिलने के लिए क्या करें?

 1. CEIR पोर्टल पर जाएं: https://ceir.gov.in

 2. “Block your lost/stolen mobile” विकल्प पर क्लिक करें।

 3. शिकायत/सूचना की कॉपी, मोबाइल की इनवॉइस और पहचान पत्र अपलोड करें।

 4. मोबाइल का IMEI नंबर दर्ज करें (फोन के बॉक्स या बिल में लिखा होता है)।

 5. आवेदन सबमिट करें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।