5 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों का चरणबद्ध आंदोलन तेज, 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल की चेतावनी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

5 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों का चरणबद्ध आंदोलन तेज, 3 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल की चेतावनी

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 30 जुलाई,मध्यप्रदेश पटवारी संघ द्वारा कैडर रिव्यू सहित पांच सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन जारी है। इस आंदोलन में डिंडौरी जिले और शहपुरा तहसील के सभी पटवारी भी शामिल हैं। तहसील अध्यक्ष जागेश्वर परस्ते ने बताया कि आंदोलन की पूर्व सूचना मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर और संबंधित तहसीलदार को दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि 15 जुलाई से शुरू हुआ यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। पहले चरण में 15 से 17 जुलाई तक पटवारियों ने सामूहिक अवकाश लिया। इसके बाद 18 और 19 जुलाई के शासकीय अवकाश के दौरान मुख्यालय छोड़ने की सूचना दी गई।

20 से 23 जुलाई तक पटवारियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य किया। वहीं 24 से 27 जुलाई तक सभी कार्यालयीन व्हाट्सएप ग्रुपों का बहिष्कार किया गया।

वर्तमान में 28 जुलाई से 2 अगस्त तक पटवारी सारा एप, वेबजीआईएस सहित अन्य सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार कर रहे हैं। पटवारी संघ का कहना है कि यदि शासन उनकी पांच सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता है तो 3 अगस्त 2026 से प्रदेशभर के पटवारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

पटवारी संघ ने शासन से जल्द मांगों का निराकरण कर आंदोलन समाप्त कराने की अपील की है।

 

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।