ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 18 जुलाई,जिले के नारायणडीह गांव में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से बन रहे भवन में निर्माण कार्य के दौरान तकनीकी मानकों और गुणवत्ता की अनदेखी की गई, जिसका परिणाम यह रहा कि पहली ही बारिश में भवन की छत से पानी टपकने लगा। इस घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार भवन की छत की ढलाई रात के समय कराई गई थी। उनका कहना है कि निर्माण के दौरान आवश्यक गुणवत्ता नियंत्रण और तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया गया। यदि निर्माण कार्य निर्धारित नियमों के अनुरूप किया गया होता तो पहली ही बारिश में छत से पानी नहीं टपकता।
ग्रामीणों ने बताया कि आंगनवाड़ी भवन छोटे बच्चों के पोषण, शिक्षा और सुरक्षित वातावरण के लिए बनाया जाता है। ऐसे में अभी निर्माणाधीन भवन की छत से पानी टपकने की स्थिति चिंता का विषय है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निर्माण में सुधार नहीं कराया गया तो बारिश के मौसम में भवन का उपयोग करना मुश्किल हो जाएगा और बच्चों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निगरानी करने वाले अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि निर्माण के प्रत्येक चरण का नियमित निरीक्षण किया गया होता तो ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग करते हुए छत की ढलाई, सीमेंट, सरिया सहित निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जिम्मेदार अधिकारी का पक्ष
इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारी से फोन पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य का भुगतान तभी किया जाएगा, जब तकनीकी जांच में भवन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया जाएगा। यदि जांच में गुणवत्ता संबंधी खामियां सामने आती हैं तो संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाएगा और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की
उमाकांत त्रिपाठी सहायक उपयंत्री पी आई यू

