डिंडौरी में 17 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा एवं विशाल भंडारा, बिलैया पूजन सामग्री की ओर से निःशुल्क कांवड़ उपलब्ध - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडौरी में 17 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा एवं विशाल भंडारा, बिलैया पूजन सामग्री की ओर से निःशुल्क कांवड़ उपलब्ध

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 16 अगस्त, सावन मास के पावन अवसर पर भगवान शिव की भक्ति और आस्था से सराबोर विशाल कांवड़ यात्रा एवं विशाल भंडारे का आयोजन 17 अगस्त 2026, सोमवार को डिंडौरी में किया जाएगा। शनि सेवा समिति मढ़िया घाट के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर शिवभक्तों में उत्साह का माहौल है।

आयोजकों के अनुसार कांवड़ यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त को सुबह 8 बजे मढ़िया घाट से होगी। कांवड़ यात्रा मढ़िया घाट से ऋणमुक्तेश्वर धाम (कुक्करमठ) के लिए रवाना होगी, जहां श्रद्धालु नर्मदा जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। 

आयोजन की खास बात यह है कि 17 अगस्त को आयोजित होने वाली काँवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को बिलैया पूजन सामग्री की ओर से निःशुल्क कांवड़ उपलब्ध कराई जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक शिवभक्तों से यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

आयोजकों की ओर से यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने इसे शिवभक्ति, आस्था और सामाजिक सहभागिता का पर्व बताते हुए जिले के सभी शिवभक्तों से यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।

यात्रा के दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण शिवमय होने की उम्मीद है। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।