लालपुर के पास बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, जबलपुर ले जाते समय तोड़ा दम - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

लालपुर के पास बाइक दुर्घटना में युवक की मौत, जबलपुर ले जाते समय तोड़ा दम


 आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 27 अगस्त,शहपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस थाना शहपुरा से मिली जानकारी के अनुसार युवक उदल कोकनी पिता सुखदेव कोकनी बुधवार शाम करीब 6 बजे बाइक से अपने घर कापा जा रहा था। इसी दौरान लालपुर के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उदल को गंभीर चोटें आईं।

घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए जबलपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में चौरई के पास उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।