ऑक्सीजन की कमी से युवक की मौत पर NSUI का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ऑक्सीजन की कमी से युवक की मौत पर NSUI का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 2 अगस्त,मंडला जिले में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण एक युवक की हुई मृत्यु के विरोध में रविवार को एनएसयूआई ने जिला अध्यक्ष प्रियांशु कृष्णा परस्ते के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला का पुतला दहन करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने बलपूर्वक रोक दिया।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अस्पतालों में आवश्यक सुविधाओं के अभाव में लोगों की जान जा रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रियांशु कृष्णा परस्ते ने आरोप लगाया कि गरीबों की मौत पर भाजपा सरकार पूरी तरह मौन है। उन्होंने कहा कि मंडला की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई संवेदनशील प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह रवैया प्रदेश की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और इस मामले में जवाबदेही तय नहीं की गई, तो संगठन प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और उसके जिम्मेदार पदाधिकारियों को जनता के बीच इसका जवाब देना होगा।

 


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।