आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 1 सितम्बर,मुख्यमंत्री कल्याण अभियान अंतर्गत आयोजित संयुक्त शिविरों में अनुपस्थित रहने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी डिंडौरी सुश्री प्रियंका पूषाम, श्रीमती साधना तेकाम, श्रीमती शशि प्रजापति, नीलेश मानिकपुरी, शैलेन्द्र पट्टा, फूलचंद वरकड़े, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अमरपुर श्रीमती समीक्षा पाठक, श्रीमती रोहणी सावले, श्रीमती सोहानी घाडे, बीरू अजनारे, मूलचंद बच्छेल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी समनापुर हिमांशु श्याम, माधो सिंह सिंघाड़, रजनीकांत सोनी, नंदकिशोर चिचाम, शैलेन्द्र चौबे, श्रीमती शकुन धार्वे, सुश्री शिवनी मुजालदे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बजाग धर्मेन्द्र खडे़, श्रीमती मायादेवी पेन्द्रो, अमित भटनागर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की है।
जारी आदेश के अनुसार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को कार्यालयीन पत्र के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित अवधि में उनके द्वारा कारण बताओ नोटिस का कोई जवाब कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) के तहत उनकी एक वार्षिक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आदेश की जानकारी सेवा पुस्तिका में दर्ज करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, निर्धारित कार्यक्रमों में अनुपस्थिति एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा।

