भाजपा जिला मीडिया सहप्रभारी नियुक्त हुए मनोज कुमार यादव, जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने की घोषणा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा जिला मीडिया सहप्रभारी नियुक्त हुए मनोज कुमार यादव, जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने की घोषणा

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 22 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडौरी में संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए मनोज कुमार यादव को जिला मीडिया सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम ने 21 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से उनके नाम की घोषणा की।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशानुसार तथा प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी  राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उपाध्याय और जिला संगठन प्रभारी  कमल प्रताप सिंह की सहमति के उपरांत यह नियुक्ति की गई है।

मनोज कुमार यादव ग्राम पड़रिया खुर्द, शहपुरा के निवासी हैं। उन्हें पार्टी की मीडिया गतिविधियों को मजबूत करने तथा संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े कार्यों को आमजन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि उनके माध्यम से जिले में पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार को और गति मिलेगी।

नियुक्ति पत्र पर भाजपा जिला अध्यक्ष  चमरू सिंह नेताम एवं जिला मीडिया प्रभारी  राज साहू के हस्ताक्षर हैं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मनोज कुमार यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।