किसलपुरी के स्पर्श तिवारी ने CA परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का मान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

किसलपुरी के स्पर्श तिवारी ने CA परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का मान


राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 22 अक्टूबर, प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता हासिल करते हुए किसलपुरी निवासी स्पर्श तिवारी (शानू) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने माता-पिता, परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

स्पर्श तिवारी, पिता जितेंद्र तिवारी, जो कृषि कार्य से जुड़े हैं, तथा माता श्रीमती ममता तिवारी, जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं, के सुपुत्र हैं। स्पर्श की इस सफलता को परिवार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी मेहनत और लगन ने परिवार के सपनों को नई उड़ान दी है।

स्पर्श तिवारी की सफलता की खबर मिलते ही परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि स्पर्श अपनी प्रतिभा, ज्ञान और परिश्रम के बल पर भविष्य में भी नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे तथा अपने गांव और जिले का गौरव बढ़ाएंगे।

स्पर्श तिवारी की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता संदेश देती है कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता की राह प्रशस्त की जा सकती है।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।