नशे में रफ्तार का कहर! पुरानी डिंडौरी बस स्टैंड के पास कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर दूसरी कार से भिड़ी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नशे में रफ्तार का कहर! पुरानी डिंडौरी बस स्टैंड के पास कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर दूसरी कार से भिड़ी

ड्रिंक एंड ड्राइव की आशंका से मचा हड़कंप, हादसे के बाद आक्रोशित हुए लोग; पुलिस शिफ्ट कार चालक को कोतवाली ले गई

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 23 नवम्बर, नगर में एक बार फिर तेज रफ्तार और शराब के नशे में वाहन चलाने की आशंका ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुरानी डिंडौरी बस स्टैंड के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक शिफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक चालक को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित कार आगे बढ़ते हुए एक अन्य कार से जा भिड़ी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिफ्ट कार का चालक कथित तौर पर नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़े बाइक चालक को टक्कर मार दी और फिर दूसरी कार को भी जोरदार टक्कर मार दी। एक ही घटनाक्रम में दो वाहनों को टक्कर लगने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। हादसे की गंभीरता और मौके पर बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस शिफ्ट कार चालक को अपने साथ कोतवाली ले गई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। चालक शराब के नशे में था या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस की जांच और आवश्यक परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।

सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर प्रभावी अंकुश कब लगेगा? शहर के व्यस्त इलाकों में इस तरह की लापरवाही न केवल वाहन चालकों बल्कि सड़क किनारे खड़े आम नागरिकों की जान भी जोखिम में डाल रही है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।