मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के तहत सीईओ जिला पंचायत ने गोपालपुर के बालक एवं बालिका छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के तहत सीईओ जिला पंचायत ने गोपालपुर के बालक एवं बालिका छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण

छात्रावासों में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 13 नवम्बर, मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर 2026 के अंतर्गत सीईओ जिला पंचायत  दिव्यांशु चौधरी ने विकासखंड करंजिया की ग्राम पंचायत गोपालपुर स्थित राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह विशेष पिछड़ी जनजाति बालक छात्रावास एवं वीरांगना रानी दुर्गावती विशेष पिछड़ी जनजाति बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया।

          निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध आवासीय सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावासों की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देशित किया।

           इस दौरान वनमंडलाधिकारी  अशोक सोलंकी, एसडीएम बजाग  पुष्पेंद्र अहके सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।