आई विटनेस न्यूज़ 24, डिण्डोरी जिले के खरगहना में 11 दिसम्बर की सुबह अनियन्त्रित ट्रक ने दो बच्चों को कुचल दिया था, जिसमे 10 वर्षीय दुलारू जोगी की घटना स्थल में मौत हो गई थी 11 वर्षीय बालक जिंदगी और मोत की जंग लड़ रहा जिसकी भी कुछ घण्टो बाद हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के गौरेला का यह परिवार घूम घूम कर चटाई बेचने का काम करते थे,परिवार की स्थिति ठीक न होने के कारण परिजन दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार भी नही कर पा रहे थे, घटना की जानकारी जिला प्रशासन को लगने के बाद जिला प्रशासन से sdm महेश मण्डलोई, डिंडोरी तहसीलदार, एवं नगर पंचायत का अमला मुक्तिधाम पहुचा ओर परिजनों से जानकारी लेने के बाद बच्चों की अंतिम संस्कार की व्यवस्था करते हुए परिजनों को तत्काल 10-10 हजार रु का चेक दिया गया, डिंडौरी जिला प्रशासन के सहयोग देख कर पीड़ित परिजनों के आँखों मे आशु आ गए, परिजनों ने सहयोग किये जाने का जिला प्रशासन आभार व्यक्त किया*
