आई विटनेश न्यूज़ 24,डिंडौरी जिला के पडरिया माल में टेनिस बाल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था जिसका आज फाइनल मैच पडरिया माल और शहडोल के बीच खेला गया।
फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पडरिया माल की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 145 रनों का लक्ष्य जीत के लिए शहडोल के सामने रखा।वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी शहडोल की टीम ने 8वे ओवरों में ही 2 विकेट खोकर 146 रन बनाकर फाइनल मैच जीत कर ट्राफी अपने नाम कर ली। वही फारुख ने जाने माने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाए । इस प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिंडौरी सिटी कोतवाली प्रभारी चंद्र किशोर सिरामे ने मैदान में पहुँचकर फाइनल मैच के खिलाड़ियों से औपचारिक मुलाकात की और उनकी हौसला अफजाई की। इस फाइनल मैच में विजेता 10 हजार और ट्राफी और उप विजेता 5 हजार और ट्राफी प्रदान की गई। आयोजक समिति बजरंग समिति पडरिया कला का सराहनीय योगदान पूरी प्रतियोगिता में रहा।
