बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला


बंगाल में फिर बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर हमला हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हैं । बीजेपी ने दावा किया है कि उत्तर 24 परगना के हलिशहर में उसके कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है , जिसमें एक की मौत हो गई , जबकि 6 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं ।
जबकि पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी में तकरार चरम पर है।
https://twitter.com/Amitava_BJP/status/1337788993509847040?s=08

बीजेपी से ट्वीट किया गया कि एक और दिन, एक और हत्या. हलिशहर में कार्यकर्ता सैकत भवाल की टीएमसी के गुंडों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई है जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

वहीं टीएमसी का कहना है कि यह घटना व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा है. बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने कहा कि सैकत भवाल की हत्या कर दी गई. पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है।
अभी हाल में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था. जेपी नड्डा गुरुवार को जब डायमंड हार्बर जा रहे थे, तब उनके काफिले पर पत्थरों से हमला किया गया। इस हमले में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय को चोट भी आई थी।

https://twitter.com/Amitava_BJP/status/1337788993509847040?s=08

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।