मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन सह प्रभारी सीपी मित्तल का 17 दिसंबर को डिण्डौरी आगमन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन सह प्रभारी सीपी मित्तल का 17 दिसंबर को डिण्डौरी आगमन


डिंडोरी:-आईविटनेस न्यूज़ 24-  जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन सह प्रभारी  सी पी मित्तल जी   का डिंडोरी आगमन दिनांक 17 दिसंबर दिन गुरुवार को दोपहर 2:00  बजे होने जा रहा है,  
जिला डिंडोरी की अति आवश्यक बैठक विश्राम गृह डिंडोरी में आयोजित की गई है, बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशानुसार ।  समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, एआईसीसी मेंबर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि, पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक, कांग्रेस प्रत्याशी विधान सभा, एवं लोकसभा, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, एवं उपाध्यक्ष, फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन एवं विभाग, प्रकोष्ठो के  जिले के अध्यक्ष,  बैठक में आमंत्रित किए गए हैं। जिले के  वरिष्ठ पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन सह प्रभारी सी पी मित्तल मुलाकात कर चर्चा करेंगे आप सभी से निवेदन है दिनांक 17 दिसंबर दिन गुरुवार को  दोपहर 2:00 बजे से आयोजित  बैठक में विश्राम गृह डिंडोरी में उपस्थित होने का कष्ट करें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।