डिंडौरी नगर के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी और समाजसेवी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अयोध्या प्रसाद बिलैया का 69 वर्ष की आयु में मंगलवार की शाम 05:15 बजे स्वर्गवास हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। अयोध्या प्रसाद बिलैया के आकस्मिक देहांत से नगर में शोक की लहर व्याप्त है। स्व. बिलैया के बेटे रवि राज बिलैया ने बताया कि अंतिम यात्रा 16 दिसंबर काे सुबह 11 बजे निज निवास से शांति धाम के लिए निकलेगी। नगर के व्यवसायियों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों सहित जिलेवासियों ने पुण्य आत्मा की शांति और परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। आईविटनेस न्यूज़ 24 परिवार भी पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।
Home
शोक संदेश
दु:खद समाचार | डिंडौरी के प्रतिष्ठित समाजसेवी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सराफा व्यवसायी अयोध्या प्रसाद बिलैया का दु:खद निधन
दु:खद समाचार | डिंडौरी के प्रतिष्ठित समाजसेवी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सराफा व्यवसायी अयोध्या प्रसाद बिलैया का दु:खद निधन
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
