आई विटनेस न्यूज़ 24,डिण्डोरी कोतवाली के थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की क्षेत्र में भटकने वाले अंजान और बाहरी लोगों की सूचना डिंडोरी सिटी कोतवाली में दें। विगत दिनों से जिले में लगातार चोरी की घटनाये तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते कोतवाली प्रभारी सीके सिरामे ने डिण्डोरी नगर की जनता से अपील की है, कि अगर कोई अनजान व्यक्ति या बाहरी शख्स आपके क्षेत्र में घूमता नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत थाने को दें। ताकि उन व्यक्तियों को पकड़कर उनकी पतासाजी की जा सके। अगर व्यक्ति का उद्देशय गलत निकले तो उस पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
