आई विटनेस न्यूज़ 24 :डिंडोरी- नगर के वार्ड क्रमांक 3 में शासकीय भूमि पर सरकार के ही नुमाइंदे ने कब्जा करके आलीशान मकान बनाने की तैयारी कर रखी थी । वार्ड क्रमांक 3 में सरकारी कर्मचारी जो कि ग्राम पंचायत में सचिव के पद पदस्थ है जो डिंडौरी नगर परिषद मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर की दूरी में बायपास रोड के किनारे वार्ड क्रमांक - 3 में सरकारी की जमीन में अतिक्रमण कर उसमें बड़े बड़े कॉलम खड़े कर आलीशान मकान बनाने की तैयारी कर रहा था ।
कलेक्टर ने दिए अवैध कब्जा हटाने के निर्देश
प्रिंट मीडिया औऱ वेब मीडिया ने जैसे ही प्रकाशित किया तत्काल ही जिला प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन में अवैध अतिक्रमण को हटाने निर्देश दिए बुधवार की सुबह 11 बजे नगर परिषद अमले ने सरकारी जमीन में कब्जा किये हुए अतिक्रमण को तोड़ दिया, जिला प्रसाशन अब सरकारी जमीनो में अवैध कब्जा करने वालो पर कार्यवाही करने की मंशा बना रही है।
जिन्होंने सरकारी जमीन में कब्जा करके आलीशान मकान बना लिए है । जिला प्रशासन अब उन लोगो की लिस्ट बना रहा है जिले के सभी वार्डो में ये समस्या है,वहीं वार्ड क्रमांक 3 में अभी भी सरकारी जमीन में कई सरकारी कर्मचारियों ने कब्जा करके अपने मकान बनवा लिए है ।अब देखना होगा कि जिला प्रशासन की यह ताबड़तोड़ कार्यवाही कब तक चलती है ।इस पूरी कार्यवाही में नगर परिषद के प्रदीप रजक,गरमे जी, शिवेंद्र तिवारी,व स्टाफ मौजूद रहा ।
