एक दिन के लिए जहान्वी बनी कलेक्टर कुर्सी पर बैठकर सुनी समस्या - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

एक दिन के लिए जहान्वी बनी कलेक्टर कुर्सी पर बैठकर सुनी समस्या

शिवपुरी: आईविटनेस न्यूज़ 24- यूपीएससी की ओर से हर वर्ष आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा देश की  चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक है देश में हर युवा बचपन से इस परीक्षा को पास कर आईएएस बनने का सपना संजोते है बहुत ही कम लोग का यह ख्वाब पूरा हो पाता है ऐसा ही एक अनोखा मामला मध्यप्रदेश की शिवपुरी में देखने को मिला दरअसल शिबपुरी में एक वाक्या उस समय नज़र आया जब शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जनसुनवाई में शिकायत करने आई एक छात्रा को अपनी ही कुर्सी पर बैठा दिया. जिस तरह नायक फिल्म में प्रदेश के मुख्यमंत्री का पात्र निभा रहे अमरीश पुरी ने एक दिन का सीएम नायक अनिल कपूर को बनाया था. ठीक वही वाक्या सोमवार को शिवपुरी में दोहराया गया. जहां परीक्षा में शामिल ना हो पाने की शिकायत लेकर आईटीआई की छात्रा का कॉन्फिडेंस बढ़ाने और उसे यह दिखाने की तुम भी इसी तरह एक दिन कलेक्टर बन सकती हो, कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने उसे अपनी सीट ऑफर की.जाह्नवी को जब कुर्सी पर बैठाया तो वह घबराई, कलेक्टर ने उसका आत्मविश्वास बढ़ाया, तब वह सामान्य हो सकी. एक दिन का कलेक्टर बनकर जाह्नवी खुश हुई.
छात्रा जाह्नवी अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के पास पहुंची थी उसने अपने संस्था में परीक्षा देने से वंचित रह गए छात्र छात्राओं की मदद करने की गुहार लगाई छात्रा का आत्मविश्वास देखकर कलेक्टर जाह्नवी से बहुत प्रभावित हुए और उसे अपनी कुर्सी दे दी एक दिन का कलेक्टर बनकर जान्हवी बेहद खुश है। उसने कहा कि मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन  में जिले के सबसे बड़े अपसर की कुर्सी पर बैठ सकूंगी। जान्हवी का कहना है कि अब वह असल जिंदगी में कलेक्टर बन कर रहेगी
सोशल मीडिया पर कलेक्टर की इस पहल की खूब तारीफ हो रही है
https://twitter.com/collectorshivp1/status/1338497093099343880?s=09

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।