डिण्डौरी: आईविटनेस न्यूज़ 24- जिला कांग्रेस कमेटी डिण्डौरी के वरिष्ठ नेता कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाज सेवी श्री अयोध्या प्रसाद बिलैया जी के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक डॉक्टर नन्हे सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी पंडित नित्यानंद कटारे, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला, वरिष्ठ नेता लक्ष्मी कांत तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष रितेश जैन, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला महामंत्री अकील अहमद सिद्दीकी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, सेवादल अध्यक्ष एकलव्य धुर्वे, , जिला संगठन मंत्री मुकेश तिवारी, जिला महामंत्री प्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र सरैया, कार्यालय प्रभारी विजय दहिया, कल्याण सिंह, गुल बसिया पुषाम, पुष्पा महोबे, ने सूत की माला एवं पुष्प से स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद बिलैया जी के तैलीय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉक्टर नन्हे सिंह ठाकुर ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेसी अयोध्या प्रसाद बिलैया के निधन से हम सभी स्तब्ध हैं, कांग्रेस ने आज एक मजबूत स्तंभ को खो दिया है। मैं अयोध्या प्रसाद बिलैया जी के निधन पर ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की आत्मा को शांति प्रदान करें। कांग्रेस पार्षद उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रितेश जैन ने कहा कि अयोध्या प्रसाद बिलैया जी कुशल मार्गदर्शक थे, और हम युवाओं को दिशा निर्देश प्रदान करते थे। नगर विकास के लिए हमेशा अपनी बातें बुलंदता के साथ रखते थे। आज अयोध्या प्रसाद बिलैया जी को हमने खो दिया है, लेकिन उनके विचार हमेशा जीवित रहेंगे। मैं अयोध्या प्रसाद जी बिलैया के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता पंडित नित्यानंद कटारे ने कहा कि मैंने आज अपने बाल सखा को खो दिया है, अयोध्या प्रसाद बिलैया प्रखर वक्ता के साथ धर्म प्रेमी थे और मां नर्मदा के तटों पर सुंदरता एवं साफ सफाई पर विशेष रुचि रखते थे। आज अयोध्या प्रसाद बिलैया जी के निधन से में बेहद दुखी हूं, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अयोध्या प्रसाद बिलैया जी की आत्मा को शांति प्रदान करें। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि अयोध्या प्रसाद बिलिया जी ने लगभग 50 सालों से कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया है ।कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष के पद पर रहकर संगठन को मजबूती प्रदान की है ।चाचा अयोध्या प्रसाद बिलैया जी सहृदयी, मिलनसार, समाजसेवी, जिले के प्रतिष्ठित व्यवसाई थे, और हमेशा जिले के विकास के लिए आवाज बुलंद करते थे। आज वह आवाज देवलोक की ओर गमन कर चुकी है, हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की अयोध्या प्रसाद बिलैया जी की आत्मा को श्री चरणों में स्थान दे, और चाचा अयोध्या प्रसाद बिलैया जी के परिवार पर आए गहन शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा के उपरांत 2 मिनट का मोन रखकर समस्त कांग्रेस परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
