तारकोल के टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

तारकोल के टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर


आई विटनेस न्यूज़ 24,
डिंडोरी में आये दिन सड़क हादसे होते रहते है,16 दिसंबर बुधवार को अमरपुर,में  पुलिस चौकी के सामने अपनी खड़ी हुई बाईक में बैठकर मोबाईल से बात कर रहे युवक को सड़क निर्माण कार्य में लगे तरकोलटेंकर ने सड़क से बाहर जाकर बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने टेंकर के ड्रायवर को हिरासत में लेकर घायल युवक को इलाज के लिए शासकीय चिकित्सालय भेजा। घायल युवक का नाम किशन मरावी बताया जा रहा है ,जो पड़रिया भुआ बिछिया का रहने वाला हैं। जिसे पुलिस चौकी किसी पुराने प्रकरण की जांच के  लिये तलब किया गया था और वह पुलिस चौकी पहुंच कर चौकी के सामने लगभग 5 बजे अपनी खड़ी मोटरसाइकिल में बैठ कर  किसी से बात कर रहा था। तभी तारकोल टेंकर (जो सड़क निर्माण कार्य मे लगा हुआ है)ने सड़क से बाहर आकर टक्कर मार दी। घायल युवक की बाईक चकनाचूर हो गई। इसके अलावा और भी अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।घटना को लेकर मामला दर्ज किए जाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।