कैलाश विजयवर्गीय का खुलासा, कमलनाथ सरकार को गिराने में नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कैलाश विजयवर्गीय का खुलासा, कमलनाथ सरकार को गिराने में नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका



मध्यप्रदेश: आईविटनेस न्यूज़ 24-  मप्र की कमलनाथ सरकार गिरने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को इंदौर में बड़ा खुलासा किया. उन्होंने एक किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि कमलनाथ सरकार को गिराने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने यह भी कहा कि वे पहली बार यह बात इस मंच से बता रहे हैं. विजयवर्गीय के इस दावे के बाद मप्र कांग्रेस ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वह चुनी हुई सरकारों को असंवैधानिक तरीके से गिराते हैं.
बता दें कि जिस मंच के कैलाश विजयवर्गीय ने यह बात कही, उस मंच पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे. इससे पहले जून में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कांग्रेस सरकार को गिराने का काम किया था.

कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर लगाया आरोप

वहीं, मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने विजयवर्गीय के भाषण के वीडियो को ट्वीट किया और लिखा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस की चुनी हुई संवैधानिक सरकारो को असंवैधानिक तरीके से गिराते है. यह खुद भाजपा के ही राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कह रहे है. एमपी की कमलनाथ सरकार को मोदी जी ने ही प्रमुख भूमिका निभा कर गिराया. 

बता दें कि मार्च में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति निष्ठावान 22 विधायकों (छह मंत्रियों सहित) ने विधानसभा और कांग्रेस छोड़ दी थी. इसके परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश में 15 महीने पुरानी कमलनाथ सरकार गिर गई थी.

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।