अवैध सम्बंध कारण बना गिरवर गाँव के अंधे हत्याकांड का - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अवैध सम्बंध कारण बना गिरवर गाँव के अंधे हत्याकांड का


आई विटनेस न्यूज़ 24,
डिंडौरी जिले में विगत दिनों गाड़ासरई थानांतर्गत गिरवर गांव में स्कूल मैदान के पास झाड़ियों में मिले शव से इलाके में सनसनी फैल गई थी। शव की शिनाख्त समनापुर निवासी 42 वर्षीय तुलाराम मरावी पिता अनुलाल मरावी के रूप में की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी थी। SDOP रवि प्रकाश कोल के मार्गदर्शन में सब-इंस्पेक्टर वेद राम हिनोते ने सोमवार की सुबह लाश का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मृतक के सिर पर घातक चोटों के निशान मिले थे, जिसे मौत की वजह बताया गया है। रिपोर्ट और प्रारंभिक सबूतों के आधार पर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, अंततः पुलिस ने इस अंधे हत्या कांड की गुत्थी सुलझा ली अवैध संबंध हत्या का कारण साबित हुआ, 5 आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतक का कोई परिजन नहीं है। माता-पिता और पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है
हत्या कांड को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में आज  1: 30 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई है देखना यह है कि हत्याकांड के पीछे की ओर क्या राज सामने आते हैं

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।